यदि आप किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहते है, उसे पूरा करने में पूरी कायनात लग जाती है। इसे साबित किया है, दिल्ली की Tina Dabi ने। जिन्होंने भारत की सबसे कठिन मानी जानी वाली UPSC की एक्जाम को फर्स्ट अटेम्प्ट में ही फ़र्स्ट रैंक के साथ पास कर ली।
अनुक्रम
Tina Dabi Hindi Biography (Wiki)
Parents & Education
Tina Dabi का जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश के एक समृद्धशाली परिवार में हुआ। उनकी माता-पिता दोनों भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस अधिकारी है। पर उनकी माँ अपने काम से रिटायरमेंट ले चुकी हैं।
टीना ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भोपाल में ही पूरी की।
उनके पिता के अनुसार टीना बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है।
2014 में टीना ने लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली से उम्दा अंकों के साथ अपनी ग्रेजुएसन पूरा की। जिसके लिए उन्हें कॉलेज द्वारा “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” भी घोषित किया गया।
- Read Also : न कपड़े थे, न जूते थे, न ही प्रैक्टिस ग्राउंड… फिर भी उसने भारत को ओलिम्पिक में पहुंचाया |
UPSC में No. 1
पिछले एक साल से टीना दिल्ली में यूपीएससी के लिए कड़ी तैयारी कर रही थी। चूंकि पॉलिटिकल साइन्स उनका फेवरिट विषय है, इसलिए इसे यूपीएससी के लिए मैन सबजेक्ट बनाई।
और मंगलवार, 10 मई 2016 को यूपीएससी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कुल 1078 कैंडीडटेस पास हुए, जिसमें टीना ने इतिहास रचते हुए पहली ही प्रयास में प्रथम स्थान पायी। इस बारे में टीना कहती है,
यह सपने जैसा है। सब कुछ मेरी माँ की वजह से हुआ। वही मेरी प्रेरणा है। उन्हीं को फॉलो भी किया है। मेरी माँ इंजीनियर हैं। उन्होंने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में कामयाबी हासिल की थी। टेलिकॉम डिपार्टमेन्ट में लंबी नौकरी के बाद सिर्फ इसलिए वो रिटायरमेंट ले लिया ताकि वो मुझे पढ़ा सकें। 40 मिनत तक चले इंटरव्यू में मैंने सभी सवालों के जवाब दिये थे। बाहर निकली तो भरोसा था पास तो कर जाऊँगी। पर टॉप…! कौन सोच पाता है।
कार्यस्थल
टीना ने अपनी वर्किंग स्थल के रूप में हरियाणा को चुना है। इसके पीछे वो हरियाणा में भीषण लिंग भेद को बताती है। वो कहती है,
मैंने हरियाणा कैडर चुना है, क्योंकि यह राज्य मुझे ज्यादा चैलेंजिंग लगता है। मैं भोपाल में जन्मी और मेरे बचपन के 10 साल वही बीते। बाकी 12 साल दिल्ली में। हरियाणा में सेक्स रेशो सबसे कम हैं, मैं वहाँ महिलायों के अधिकार के लिए काम करना चाहती हूँ। महिलायों को प्रशासन में काम का अधिक से अधिक मौका दिया जाना चाहिए। हरियाणा मेरे घर (दिल्ली) के बहुत करीब भी हैं। मैं लड़कियों का रोल मॉडल बनना चाहती है, ताकि प्रशासनिक सेवायों के प्रति महिलायों का उत्साह बढ़े।
Personal Life
पढ़ाई में तेज टीना खाली समय में पेंटिंग करना पसंद करती है, वो भी बिहार की मधुबनी पेंटिंग को । इसके अलावा पढ़ना, शॉपिंग, मूवी देखना भी पसंद है।
प्यार और शादी
टीना डाबी सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दूसरे रैंक होल्डर अतर आमिर खान से पहली बार मिली थी। तभी उन्हें Love at First Sight हो गया था, जिसके बारे में कहती है,
उसके लिए पहली नजर में प्यार हो गया
दोनों के प्यार को विस्तार Lal Bahadur Shastri National Academy for Administration, मसूरी में मिला, जहां वे दोनों Administration के Training ले रहे है। अब वे दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है।
- Read Also : कैसा बना वो फर्श पर सोकर गूगल का सीईओ
फ्रेंड, मैं नहीं जानता हूँ कि यूपीएससी में नं. 1 रैंक लाने के लिए Tina Dabi ने कितनी कड़ी मेहनत की होगी। लेकिन हाँ, यह मैं पक्के विश्वाश के साथ कह सकता हूँ। वे रोजाना अपनी स्टडी प्रैक्टिस की टेस्ट करती थी। जहां भी उन्हें थोड़ा सा कमी नजर आता था, वो उसे पहले पूरा करती थी। कल के लिए नहीं छोड़ती थी। इस तरह उनकी रोज की स्टडी प्रैक्टिस धीरे-धीरे पूर्ण पुख्ता होता चला गया और परिणाम के रूप No 1 रैंक पायी।
सफलता एक पत्थर की बनी एक मूर्ति है। जिसे बनाने के लिए कलाकार को रोज हथोड़े और छैनी को लेकर अमूर्त पत्थर के साथ जद्दोजहज करना पड़ता है। पर एक दिन में वो क्या कर पाता है? हम सभी जानते है। पर वो निराश नहीं होता है। क्योंकि वो अच्छी तरह से जानता है। यदि मैं नियमित रूप से रोज उस अमूर्त पत्थर को थोड़ा-थोड़ा डिज़ाइन देने की कोशिश करूंगा। तभी एक दिन एक सुंदर मूर्ति बना सकूँगा। ठीक वैसे ही फ्रेंड आपका-मेरा सफलता अभी एक अमूर्त पत्थर के समान ही है। जिसके हम कलाकार है। बस हमारे औजारों (रास्तों) में अंतर हो सकता है। लेकिन मुझे भी और आपको भी रोज उस पत्थर (काम) को धीरे-धीरे काटकर डिज़ाइन देना होगा। और यदि सबकुछ ठीक रहा तो एक दिन मैं और आप एक सुंदर सी मूर्ति (सफलता )के मालिक होंगे।
Read Also :
1।आखिर गुंडों ने इन्हें क्यों मारा ? कव्वाली गायक अमजद साब्री की पूरी कहानी
2।कैसे बना इंडियन क्रिकेट टीम का स्टार, जिसके पास कभी ऑटो-किराए के लिए पैसा नहीं होता था।
3। कैसे बनाया मात्र 12 हजार रुपये से 10 करोड़ की कंपनी ?
4।कैसे साईकिल चोरी की घटना ने इन्हें दुनियाँ का नं. 1 बॉक्सर बना दिया
5। एक शर्मीले और English ना जानने वाले लड़के ने बनाया Indian Cricket Team से जुड़ने वाला कंपनी
6। बिल गेट्स ने कैसे बनाया एक हॉबी से माइक्रोसॉफ्ट ?
7। कभी मेहनत-मजदूरी करता था, आज Comedy King है।
8। कौन हैं, जिसने तीन देशों को पहचान गीत दिया ?
9। रिक्शा चलाने वाले के बेटे ने बनाया अनोखा वर्ल्ड क्रिकेट रिकॉर्ड, जिसके सामने सचिन, धोनी, विराट दूर-दूर तक नजर नहीं आते
10। कभी उसे पेट भरने के लिए केवल रोटी और आचार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज वो Bollywood Queen है, कैसे ?
If you like Tina Dabi Story, please share and comments.
(Image - Google Image)