ऐसा लगता है, 2016 Comedy Actors के लिए ठीक नहीं है। जैसे–जैसे यह साल महीनों में कटता जा रहा है, वैसे-वैसे हमारे बीच से कॉमेडी के हीरे खोते जा रहे है।
हाल में ही FIR के मशहूर कमिशनर सुरेश चटवाल का देहांत हुआ था और बुधवार, 1 जून 2016 को निंजा चाचा यानि मशहूर कॉमेडी एक्टर Razak Khan का भी देहावसान हो गया। आइये फ्रेंड, इस Hindi Biography द्वारा रजक खान को जानते है…
अनुक्रम
Razak Khan Hindi Biography (Wiki)
Name | Razak Khan |
Date of Birth | 1953 |
Age | 62 |
Birth Place | Byculla, Mumbai |
Wife | NA |
Daughter | Seham, Mishquat, Saher |
Son | Asad |
Date of Death | June 1, 2016 |
Born
Razak Khan का किसी Movies में कोई रोल हो और दर्शक न हँसे, कोई भी इस अफवाह पर विश्वाश नहीं कर सकता है। जी हाँ फिल्मी दुनियाँ में सबको अपने अभिनय से नमकीन और खुसमिजाजी बनाने वाले रजक खान का जन्म बायकूला, मुंबई में हुआ था।
TV & Bollywood Debut
उन्होंने 1986-87 में टीवी शो नुक्कड़ से छोटे पर्दे पर और 1993 में रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यु किया था। और इसके ठीक 6 सालों बाद उन्हें 1999 में बादशाह फिल्म के माणिकचंद कैरेक्टर से असली पहचान मिली थी।
Hit Roles In The Movies
इसके बाद उनके कैरियर ने हवाई जहाज जैसी लंबी छलांग लगाई, जिसके बदौलत वे 90 फिल्मों में काम कर सके।
जिसमें उनकी प्रमुख फिल्में रही…. हैलो ब्रदर, अँखियों से गोली मारे, रूप की रानी चोरों का राजा, मोहरा, राजा हिंदुस्तानी, लोहा, प्यार किया तो डरना क्या, अंगारे, गुंडा, अनाड़ी न.1, कारतूस, हसीना मान जाएगी, हेरा फेरी, आमदनी अठनी खर्चा रुपैया, नायक, क्या कुल है हम, फूल & फ़ाइनल, क्या सुपर कुल है हम।
रजक खान ने इन फिल्मों में सभी तरह के रोल को बखूबी निभाया। पर बादशाह फिल्म से माणिकचंद, अँखियों से गोली मारे फिल्म से टक्कर पहलवान और हैलो ब्रदर से निंजा चाचा का रोल उनका ट्रेडमार्क रोल रहा।
रजक खान 2014 में बनी फिल्म एक्शन जैक्सन और 2016 में बनी फिल्म हाउसफुल -3 में भी नजर आ चुके है, जो उनका अंतिम फिल्म था।
- Read Also : आखिर कैसे गर्लफ्रेंड के पैसों से बना एक्टर ?
Comedy Night With Kapil में
इसके अलावा वे कपिल शर्मा के प्रोग्राम कॉमेडी नाइट विथ कपिल में भी काम करके लोगों को खूब हँसाये थे। इस शो में वे कपिल की बुआ के पति का रोल बड़े कॉमिक ढंग से निभाया करते थे। जिसकी यादें अभी भी बहुत से लोगों के जेहन में ताजा है।
इसके अलावा वे टीवी सीरियल आरके लक्ष्मण की दुनियाँ में भी अपने अभिनय से सबको तरोताजा किया करते थे।
Personal Life (Parents & Family)
वैसे रजक खान का जन्म बायकूला, मुंबई में हुआ था, पर इनके पैरेंट्स पूर्णत: अफगानी थे, जो भारत आकर बस गए थे। रजक खान की तीन बेटियाँ – सहेर, सेहम तथा मिश्कुयत और एक बेटा असाद है, जो आबु धाबी स्थित Etihad Airlines में कार्य करता है।
Death (Death Reason)
खबरों के अनुसार वे कई दिनों से अपनी दिल की बीमारी को लेकर बांद्रा के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। पर 1 जून 2016, बुधवार को 12:30 बजे दोपहर उनका दिल फ़ेल हो गया और सदा के लिए इस दुनियाँ से दूर चले गए। 😐 God, उनकी आत्मा को शांति को प्रदान करे।
- Read Also : कैसे साईकिल चोरी की घटना ने इन्हें दुनियाँ का नं. 1 बॉक्सर बना दिया | मुहम्मद अली की पूरी कहानी
- Read Also : कौन था ? भारत का एकमात्र कमिशनर, जो अपराधियों के साथ मस्ती करता था
If you Like it, Please Share and Comment. Thanks