मैं नहीं जानता हूँ, English Blogging के प्रेरणश्रोत कौन है ? पर Hindi Blogging में अधिकतर ब्लॉगर्स जिनसे Inspire हुए है, वो है Achhikhabar.com के Founder Gopal Mishra।
जिन्होंने इसे पार्ट टाईम वर्क के लिए स्टार्ट किया था। वे दिन भर ऑफिस में काम करते और शाम को घर लौट कर देर रात तक blogging करते थे।
उनके लगातार जी-तोड़ मेहनत का ही नतीजा था कि पाँच सालों बाद वे अपनी करंट जॉब छोड़ Pro-Blogger बन सके।
आज AKC दुनियाँ का नं. 1 हिन्दी ब्लॉग है और रोजाना एक लाख पेजव्युज पाता है।
गोपाल मिश्रा अपनी सफलता का श्रेय बेहतरीन SEO Strategy और Quality Content को देते है।
यदि आप ब्लॉगर है, तो यह Post आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा।
तो फ्रेंड स्टार्ट करते है AKC Founder Gopal Mishra के साथ Interview…
Interview With Achhikhabar.com Founder Gopal Mishra
HBC में आपका स्वागत है ?
थैंक यू
Blogging क्या है? जबकि अधिकतर नए Bloggers पैसा कमाने का साधन मात्र समझते है ?
इन्टरनेट/ब्लॉग के माध्यम से अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना blogging का प्रमुख हिस्सा है। हालांकि, आप इस माध्यम को कई तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं, आप विभिन्न विषयों पर अच्छा कंटेंट तैयार कर के अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर सकते हैं और रीडर्स की मदद कर सकते हैं।
ब्लॉगिंग से पैसा कमाया जा सकता है, लेकिन अगर आप सिर्फ इसी उद्देश्य के साथ ब्लॉग शुरू करेंगे तो शायद आपको निराशा हाथ लगे। बेहतर होगा कि आप अपनी रूचि के अनुसार ब्लॉग बनाएं और इन्टरनेट पर अपने सब्जेक्ट पर बेस्ट कंटेंट प्रोवाइड करने की कोशिश करें।
आप Blogging 2011 से कर रहे है। अब तक का आपका Blogging अनुभव कैसा रहा?
अगर आप AKC की बात कर रहे हैं तो मैं October 2010 से blogging कर रहा हूँ, मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। ये मेरा पसंदीदा काम है, AKC के माध्यम से मैं लाखों लोगों से जुड़ा हुआ हूँ और कितनी ही जिंदगियों को बेहतर बना पा रहा हूँ।
अगर पैसों की बात की जाए तो भी मैं काफी लकी हूँ, इस काम के जरिये ही मैं अपनी फुल टाइम जॉब छोड़ पाया, इस बारे में आप डिटेल्स में यहाँ पढ़ सकते हैं: “एक MNC जॉब छोड़ कर फुल टाइम ब्लॉगर बनने की कहानी”
आपको Blogging करने की प्रेरणा कहाँ से मिली और आपने इसे कैसे स्टार्ट किया ?
प्रेरणा कहाँ से मिली ये बताना मुश्किल है, लेकिन मैं Steve Pavlina का ब्लॉग पढता था और उनकी सोच से बहुत प्रभावित था, तो कहीं न कहीं उनका प्रभाव तो ही था।
मैंने पहले blogspot पे एक इंग्लिश ब्लॉग बनाया, पर फिर मुझे लगा कि मैं इंग्लिश में जिस सब्जेक्ट पर भी लिखूं वो पहले से ही नेट पे मौजूद होगा और शायद मुझसे अच्छे ढंग से लिखा होगा, इसलिए मैंने हिंदी को चुना, मैंने सोचा कि हिंदी में नेट पे कंटेंट बहुत कम है और यहाँ अगर मैं कुछ करता हूँ तो वो real में value creation होगा और यही सोच कर मैंने ब्लागस्पाट पे AKC की शुरुआत की, और बाद में wordpress पे शिफ्ट हो गया।
आपके अनुसार Hindi Blogging में “In Hindi” एक बहुत ही Important Keyword है। आप Seo सीखने के लिए क्या करते है?
चूँकि ज्यादातर लोग QUERTY कीबोर्ड यूज करते हैं और जब उन्हें हिंदी में कुछ पढना होता है तो “in Hindi” लिख कर सर्च करते हैं, इसलिए मुझे ये Hindi blogs के लिए सबसे important keyword लगता है, हालांकि, भविष्य में चीजें बदल सकती हैं और बदल रही हैं।
अगर आप best quality content दे रहे हैं तो SEO का 90% तो आप कर ही चुके होते हैं उसके अलावा कुछ और ज़रूरी चीजें हैं आप नेट पे पढ़कर जान सकते हैं। वर्डप्रेस पे All in one SEO और Yoast SEO Plugin भी काफी हेल्पफुल हैं।
अब तक आप अनुभव कर चुके है होंगे कि Hindi Blog चलाना English Blog चलाने से तीन गुना कठिन है। फिर भी आपने Hindi Blog को ही क्यों चुना, जबकि आपकी English ठोस है।
मुझे ऐसा नहीं लगता कि हिंदी ब्लॉग चलाना कठिन है, बल्कि मुझे तो इसका उल्टा लगता है, आप अगर अंग्रेजी में ब्लॉग बनाते हैं तो आपको बहुत अधिक कम्पटीशन फेस करना पड़ता है, जबकि हिंदी में उसके मुकाबले बहुत कम कम्पटीशन है, हाँ मोटिवेशन nische इसका अपवाद हो सकता है।
क्यों चुना इसका उत्तर मैं पहले ही दे चुका हूँ— value creation के लिए।
2015 के बाद से Roman Hindi Blogs की बाढ़-सी आ गई है। इन ब्लोगों की एक बड़ी खासियत है कि इनकी भाषा तो हिन्दी होती है, पर कमाई English Blogs जितने करते है। क्या इस तरह के Blogs Hindi के Future के लिए ठीक है ?
Personally, मुझे ऐसे ब्लॉग्स पसंद नहीं हैं। पर जनता मालिक है, अगर लोग इस तरह पढना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा कंटेंट देकर Bloggers कुछ बुरा नहीं कर रहे हैं।
आपने हिन्दी में “बिजनेस कैसे करे” की पहल कर बड़ा अच्छा काम किया है। जिस पर आप कई सफल पोस्ट भी पब्लिश कर चुके है। इसके लिए आपको HBC की तरफ से ढेरों बधाईयां। इन बिजनेसों में आपको सबसे अच्छा बिजनेस (ब्लोगिंग छोड़कर) कौन-सा लगा ?
अभी तो मैंने इस पर बहुत कम काम किया है, जितना करना चाहिए था उतना भी नहीं, इसलिए अभी कुछ कह नहीं सकता।
गोपाल जी, अब तक का आपका Blogging सफर शानदार रहा। हम God से दुआ करते है कि आपका सफर यूं ही जारी रहे। शुरुआती दिनों में कभी आपको ऐसा लगा कि अब मैं Blogging नहीं कर सकता हूँ ?
नहीं, कभी नहीं, शुरुआत से ही मैं सोचता था कि एक दिन मैं AKC पर 1 lac page views per day का टारगेट अचीव करूँगा…और भगवान् की दया से मैं ऐसा कर पाया।
क्या आप AKC के अलावा कोई ओर भी Blog रन करते है?
नहीं
आपका Bluehost (Hosting Company) के साथ कैसा Experience रहा ?
Bluehost की शेयर्ड होस्टिंग काफी अच्छी है।
और अंत में, आप HBC के Readers को क्या संदेश देना चाहेंगे ?
आप जो कोई भी हैं…आपके अन्दर अपने बड़े से बड़े सपनो को साकार करने की ताकत है, इसलिए अपनी लाइफ को आर्डिनरी मत रहने दीजिये…कुछ करिए…कुछ बड़ा करिए….इतना बड़ा कि आपकी ये लाइफ extraordinary हो जाए!
Thank You!!
गोपाल जी आपको भी धन्यवाद,
फ्रेंड इस Interview के Inspiring Message को Facebook और Twitter पर शेयर कर अपने फ्रेंड्स तक पहुंचाए।
आपको यह Interview कैसा लगा ? और यदि आप ब्लॉगर है तो आपका प्रेरणश्रोत कौन है ?

